नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की हालिया सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर’ को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 19 अगस्त 2026 को सामने आई जानकारी के मुताबिक, सीरीज Netflix की Global Top 10 NonEnglish TV List में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज भारतीय वायुसेना के Golden Arrows Squadron की कहानी और उनके साहसिक अभियानों को केंद्र में रखती है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा और मिहिर आहूजा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सीरीज में भारतीय वायुसेना के अभियानों, जवानों के जज्बे और युद्ध के दौरान सामने आई चुनौतियों को दिखाया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर 7 अगस्त 2026 को हुआ था।

MiG21 पर भी बनेगी डॉक्यूमेंट्री

सीरीज की सफलता के बीच नेटफ्लिक्स ने ‘The Last Salute’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री की घोषणा भी की है। यह भारतीय वायुसेना में MiG21 के 62 साल के सफर और उससे जुड़े पायलटों की यादों पर केंद्रित होगी।