कार चलाते समय हम कई छोटीछोटी बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन पार्किंग के समय अक्सर एक जरूरी चीज नजरअंदाज कर देते हैं. वह है कार के आगे वाले पहियों की दिशा. ज्यादातर लोग कार खड़ी करके जैसे पहिए होते हैं, वैसे ही छोड़ देते हैं. लेकिन हर स्थिति में ऐसा करना सही नहीं होता.

सामान्य पार्किंग से लेकर ढलान वाली सड़क तक, जगह के हिसाब से पहियों की दिशा बदल सकती है. सही तरीके से पहिए रखने से कार की सेफ्टी बेहतर रहती है और स्टीयरिंग सिस्टम पर बेवजह का दबाव भी कम पड़ता है.

सीधीसपाट सड़क पर पहिए सीधे रखना बेहतर

अगर आप कार को किसी सीधीसपाट सड़कया सामान्य पार्किंग में खड़ा कर रहे हैं, तो पहियों को सीधा रखना बेहतर माना जाता है. खासकर पहियों को पूरी तरह एक तरफ मोड़कर कार खड़ी करने से बचना चाहिए.

पुरानी या वाली कारों में पहिए पूरी तरह मोड़ने पर स्टीयरिंग सिस्टम के अंदर दबाव बना रह सकता है. लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर स्टीयरिंग पंप की सील और रबर के हिस्सों पर असर पड़ सकता है. इससे समय के साथ इनके खराब होने या तेल लीक होने की समस्या आ सकती है.

इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग वाली कारों में भी बारबार पहियों को पूरी तरह मोड़कर छोड़ना सही आदत नहीं है. इससे स्टीयरिंग मोटर और उससे जुड़े हिस्सों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

सीधे पहियों का एक और फायदा

में पहिए सीधे रखने का फायदा सिर्फ स्टीयरिंग सिस्टम तक सीमित नहीं है. अगर किसी वजह से कार को थोड़ा आगे या पीछे धकेलना पड़े, तो सीधे पहियों के साथ ऐसा करना आसान होता है.भीड़ वाली पार्किंग में यह बात काफी काम आती है. कई बार दूसरी कार निकालने के लिए अपनी कार को थोड़ा सरकाना पड़ता है. ऐसे में सीधे पहिए होने पर कार को संभालना आसान रहता है. वहीं मुड़े हुए पहिए ज्यादा जगह घेर सकते हैं और आसपास की गाड़ियों के लिए परेशानी हो सकती हैं.

लगातार मुड़े हुए पहियों के साथ कार खड़ी करने से स्टीयरिंग से जुड़े कुछ हिस्सों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. लंबे समय में इसका असर कार के अलाइनमेंट पर दिखाई दे सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खराब व्हील अलाइनमेंट की वजह से टायर एक तरफ से ज्यादा घिस सकते हैं और गाड़ी चलाते समय एक ओर खिंचने जैसी समस्या भी आ सकती है.

ढलान पर पहिए मोड़ना क्यों जरूरी?

हालांकि, ढलान वाली सड़क पर नियम थोड़ा अलग है. अगर कार चढ़ाई या उतराई वाली जगह पर खड़ी करनी है, तो पहियों को किनारे की ओर मोड़कर रखना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

इसका फायदा यह है कि अगर किसी कारण से हैंडब्रेक काम न करे और कार अपने आप पीछे या आगे खिसकने लगे, तो मुड़े हुए पहिए कार को सड़क की ओर तेजी से जाने से रोकने में मदद कर सकते हैं. चढ़ाई पर कार खड़ी करते समय पहियों को फुटपाथ या सड़क के किनारे की ओर मोड़ना चाहिए. वहीं उतराई की स्थिति में पहियों को सड़क के किनारे की दिशा में रखना सुरक्षित तरीका माना जाता है.

इस बात का रखें ध्यान

सीधी और समतल जगह पर कार पार्क करते समय पहिए सीधे रखना सबसे आसान और बेहतर आदत है. लेकिन ढलान पर कार खड़ी करते समय सेफ्टी के लिए पहियों को सही दिशा में मोड़ना जरूरी हो जाता है. साथ ही, किसी भी स्थिति में सिर्फ पहियों की दिशा पर निर्भर न रहें और पार्किंग ब्रेक का सही तरीके से इस्तेमाल करें.