राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने विवादास्पद पाकिस्तान वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था ‘अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो गया, तो भारत पड़ोसी होने के नाते पाक के साथ खड़ा रहेगा.’ इस बयान के बाद बीजेपी नेता विपक्ष के निशाने पर हैं और उनकी आलोचना हो रही है. अब मदन राठौड़ का कहना है कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया.

मदन राठौड़ ने शुक्रवार को अपने बयानों पर सफाई देते हुए कहा कि किसी ने मुझे डैमेज करने के लिए ऐसा करा है. उन्होंने खुद को बदनाम करने के षड्यंत्र का आरोप भी लगाया. बीजेपी नेता ने कहा कि उनका बयान ‘क्रिकेट मैच’ से संबधित था. मैच को लेकर कोई बात तोड़मरोड़ कर पेश किया गया. मेरे सभी शब्दों को सुना जाए, वो युद्ध का प्रसंग नहीं था क्रिकेट मैच की बात चल रही थी.

‘हमारा पाकिस्तान के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार है’

मदन राठौड़ जयपुर में गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया था. अब राठौड़ ने कहा, ‘मैंने कहा था कि देशभक्ति जरूरी है, जैसे, अगर इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलता है और बदकिस्मती से इंडिया हार जाता है, तो जो कोई भी जश्न में पटाखे फोड़ता है, वह देशभक्त नहीं है.’

मदन राठौड़ ने आगे कहा, ‘अगर, जैसे, अमेरिका पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा होता, तो वह अलग बात होती. अगर इसे जंग की तरह लिया जा रहा है, तो यह बदकिस्मती है.’ उन्होंने कहा कि किसी ने 810सेकंड की क्लिप को गलत तरीके से पेश किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हमारा पाकिस्तान के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार है. वो आंतकवादी पैदा करता है उसके साथ हम कैसे रह सकते है.

मदन राठौड़ के बयान पर विपक्ष हमलावर

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राठौड़ के बयान वाले वीडियो को शेयर करते हुए जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा के रगरग में पाकिस्तान बसा है, ये लोग देशद्रोही हैं. भाजपा का ये पाकिस्तानी प्रेम न सिर्फ हमारे वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान है, बल्कि देशद्रोह है.’

“अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध हुआ, तो भारत पाकिस्तान के साथ है”

BJP के राजस्थान अध्यक्ष मदन राठौड़ जी ये पाकिस्तानी प्रेम उस आतंकी मुल्क के लिए जो भारत के नागरिकों की हत्या करता है, देश में दहशतगर्दी फैलाकर आतंकी हमले करता है, सीमा पर जवानों को निशाना बनाता है।

भाजपा का ये पाकिस्तानी प्रेम न सिर्फ हमारे वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान है, बल्कि देशद्रोह है।

इतिहास गवाह है कि भाजपा हमेशा राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ रही है। आजादी से पहले जिन्ना की मुस्लिम लीग के साथ हिंदू महासभा द्वारा मिलकर प्रांतीय सरकारें बनाने लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के बिन बुलाए पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाने तक! देश ने इनका शर्मनाक चेहरा देखा है। फिर चाहे आडवाणी जी का जिन्ना की मजार पर जाकर मत्था टेकना हो, या फिर अटल बिहारी वाजपेयी जी की लाहौर बस यात्रा, और डोभाल परिवार के व्यापारिक संबंध!

दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा के रगरग में पाकिस्तान बसा है, ये लोग देशद्रोही हैं।

— Govind Singh Dotasra October 16, 2026

वहीं, कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि आतंकवादी देश पाकिस्तान के लिए बीजेपी का प्यार एक बार फिर सामने आ गया. यह वही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है जो हमारे सैनिकों और हमारे लोगों को मारता है. उन्होंने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी और अमित शाह भी ‘पाकिस्तान के साथ’ हैं? साथ ही पूछा कि इसके लिए मदन राठौड़ पर क्या कार्रवाई की जा रही है.