Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV Bolero का 2026 Bold Edition पेश कर दिया है. इस बार कंपनी ने गाड़ी के लुक को नया बनाने के लिए ब्रॉन्ज कलर थीम का इस्तेमाल किया है. साथ ही, इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. हालांकि, यह कोई पूरी तरह नया मॉडल नहीं है, बल्कि स्टैंडर्ड Bolero के लिए डीलरलेवल एक्सेसरी पैक के तौर पर उपलब्ध है.

स्टैंडर्ड Mahindra Bolero की एक्सशोरूम कीमत B4 वेरिएंट के लिए 8.57 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप B8 वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है. Bold Edition पैक के लिए ग्राहकों को अलग से पैसे देने होंगे. फिलहाल कंपनी ने इसकी अतिरिक्त कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.पिछले साल भी Mahindra ने Bolero का Bold Edition पेश किया था. इस बार गाड़ी को ब्रॉन्ज थीम के साथ नया लुक दिया गया है. यह SUV खास तौर पर उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है, जिन्हें मजबूत बॉडी, खराब सड़कों पर चलने की क्षमता और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाली गाड़ी चाहिए. आइए जानते हैं नए Bold Edition में क्या खास है.
डिजाइन में क्या हुआ बदलाव?
में सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर में देखने को मिलता है. गाड़ी के फ्रंट बम्पर, ग्रिल और फॉग लैंप के आसपास ब्रॉन्ज कलर की फिनिश दी गई है. इसके अलावा, अलॉय व्हील्स, ORVM कैप्स, डोर क्लैडिंग और रूफ रेल्स पर भी इसी थीम का इस्तेमाल किया गया है. इन बदलावों से Bolero का जानापहचाना बॉक्सी डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है. कंपनी ने इसके मूल लुक को बरकरार रखते हुए कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं, जिससे SUV को नया अंदाज मिलता है.
केबिन और फीचर्स में क्या नया है?
गाड़ी के इंटीरियर में ब्लैक लेदरट सीट्स दी गई हैं. इनमें ब्रॉन्ज एक्सेंट्स भी मिल सकते हैं. इसके साथ के हिसाब से खास फ्लोर मैट्स दिए गए हैं.इस पैक का एक अहम फीचर रियर व्यू कैमरा है. इसकी मदद से गाड़ी को पीछे करते समय ड्राइवर को आसानी होगी और पार्किंग के दौरान पीछे की जगह देखने में मदद मिलेगी. बाकी फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से मिलते हैं.
इनमें पावर स्टीयरिंग, पावर विंडोज और मैनुअल AC शामिल हैं. कुछ वेरिएंट में 7इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. सेफ्टी के लिए Bolero में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और इंजन इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इंजन और माइलेज कितना है?
Mahindra Bolero Bold Edition में इंजन या गियरबॉक्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर 3सिलेंडर mHawk डीजल इंजन मिलता है. यह इंजन 76 एचपी की पावर और 210 Nm का टॉर्क देता है.
इंजन के साथ 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियरव्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. कंपनी के ARAI क्लेम्ड आंकड़ों के मुताबिक, इसका माइलेज करीब 1616.5 किमी/लीटर है. वहीं, असल ड्राइविंग में सड़क, ट्रैफिक और चलाने के तरीके के हिसाब से करीब 1415 किमी/लीटर का माइलेज मिल सकता है. इसमें 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.
क्या Bold Edition खरीदना फायदेमंद है?
Mahindra Bolero Bold Edition उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो SUV का मजबूत और भरोसेमंद अंदाज पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स और अतिरिक्त फीचर्स भी चाहते हैं. इसमें इंजन या परफॉर्मेंस से जुड़ा बड़ा बदलाव नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसलिए खरीदने से पहले डीलर से एक्सेसरी पैक की अतिरिक्त कीमत और अपने पसंदीदा वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स की जानकारी जरूर लें.



