Featured Image

Gurugram Viral Video: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने के साथ ही शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. पिछले दिनों गुरुग्राम में सड़क किनारे युवती को बाहों में लेकर एक युवक हंगामा करने लगा. अचानक ही युवक ने सड़क किनारे बैठकर युवती को दबोच किया. लड़की भी थोड़ी असहज थी, लेकिन वह जोरदार तरीके से विरोध नहीं कर ही थी बल्कि वह सिर्फ लड़के के कसकर पकड़ने से  एतराज जता रही थी. ऐसे में सड़क से गुजर रहे लोग भी खुलकर लड़की के साथ आए.यह पूरा वीडियो गुरुग्राम के सिविल लाइन एरिया का है.

वो गोली मार देंगे

इसमें सबसे अहम बात यह है कि सड़क किनारे लड़की को कसकर पकड़े लड़का लगातार चिल्लाता रहा- ‘वो गोली मार देंगे. मुझे बचा लो. कपल को अजब हरकत देखकर सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान लड़का बेहद सहमा हुआ था.

‘अंकल प्लीज कैमरा बंद कर दो’

कुछ लोग सड़क किनारे बैठे लड़की को बचाने का प्रयास करने लगे तो युवक ने उसे कसकर पकड़ा और फिर उसके पीछे छिपने की कोशिश करने लगा. इस बीच लड़की बोली- अंकल प्लीज कैमरा बंद कर दो. इससे जाहिर होता है कि लड़क और लड़की दोनों एक-दूसरे को बखूबी जानते हैं.

परिजन ने बताया युवक को मानसिक रूप से बीमार

वहीं, राहगीरों के फोन पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने युवक को शांत करने और उसे सुरक्षित घेरे में लेने का प्रयास किया. इस दौरान वह ‘मुझे बचा लो’ चिल्लाता रहा. वहीं, लड़की ने युवक के परिजनों को फोन कर दिया. इसके बाद परिजन तुरंत दिल्ली के उत्तम नगर से गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना पहुंच गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। युवक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसके इलाज से जुड़े डॉक्यूमेंट दिखाए. बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है.