Chhattisgarh Women Cricket: छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है. यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यहां भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए आमनेसामने होगी. ये तीनों मैच इसी माह 16, 18 और 20 तारीख को खेले जाएंगे. इन तीन मैचों के लिए महिला दर्शकों को खास तोहफा दिया गया है.

ये तीनों मैच महिला दर्शक स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकेंगी. भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट के पदाधिकारियों ने बुधवार को सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात की. इस दौरान सीएम साय ने सुझाव दिया कि महिला दर्शकों को मैच देखने के लिए फ्री एंट्री देनी चाहिए. इस पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सहमति जता दी.

आज टीम पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाएगी

अब रायपुर में खले जाने वाले इन तीनों टी20 मैचों महिला दर्शक स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकेंगी. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि मैचौं में महिलाओं की भागीदारी बढ़े. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही साथ बड़ी सख्या में ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे. अभी भारतीय महिला टीम रायपुर में मौजूद है. आज टीम प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली जाएगी.

पीएम ने किया है आमंत्रित

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने महिला टीम को मिलने के लिए आमंत्रित किया है. आज भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम मोदी से मुलाकात करेगा. मुलाकात के बाद टीम वापस रायपुर आ जाएगी. बता दें कि टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान स्मृति मंधाना संभाल रहीं हैं. टीम में शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर जैसे धाखड़ खिलाड़ी हैं.

बॉलिंग की जिम्मेदारी क्रांति गौड़ और श्री चरणी संभालती हुई नजर आने वाली हैं. टीम में दीप्ति शर्मा जैसी स्टार ऑलराउंडर भी मौजूद है. ऐसे में रायपुर में क्रिकेट फैंस एक अलग ही रोमांच को देख सकेंगे.