बारबार मोबाइल रिचार्ज से आप भी परेशान हो जाते हैं। अगर आपको फास्ट स्पीट वाला इंटरनेट के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का भी शौक है, तो जियो का एक दमदार प्लान आपकी ये सारी जरुरतों को आसान कर देंगी।
असल में टेलीकॉम बाजार में धूम मचाने वाला जियो का 1799 रुपये का प्रीपेड प्लान आपको पूरा एंटरटेनमेंट और टेक पैकेज देगा।
84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा
Jio का यह 1799 रुपये वाला प्रीपेड पैक में ग्राहकों को पूरे 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी है। इस अवधि में यूजर्स को रोजाना 3GB हाईस्पीड इंटरनेट मिलेगा, जिसका मतलब है कि आपको ओवरऑल 252GB डेटा मिलेगा। यदि किसी दिन आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होगा, जबकि यह 64kbps की स्पीड से चलेगा।
 सबसे खास बात तो यह है कि 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा। वहीं, आपको देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी मुफ्त मिलती है।
Netflix और JioHotstar फ्री
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका मनोरंजन पैकेज है। इसमें आपको 84 दिनों के लिए Netflix Basic का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही, हॉलीवुज फिल्मों और वेब सीरीज के लवर्स के लिए JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। लाइव टीवी देखने के शौकीन लोग Jio Tv का मजा ले सकते हैं।
इसके अलावा, कंपनी इस रिचार्ज के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro Plan एकदम फ्री ऑफर दे रहा है। इसमें यूजर्स को 5000GB का विशाल क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही JioAICloud का 50GB स्पेस मिलेगा।