आज के समय में कम उम्र के लोग भी हड्डियों की कमजोरी की समस्या का सामना कर रहे हैं. पहले यह परेशानी बढ़ती उम्र से जोड़कर देखी जाती थी, लेकिन अब युवाओं में भी हड्डियों में दर्द, कमजोरी और जल्दी थकान जैसी शिकायतें बढ़ने लगी हैं. इसका एक बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकता है. हालांकि, हड्डियों की सेहत सिर्फ एक पोषक तत्व पर निर्भर नहीं करती. रोजमर्रा की लाइफस्टाइल, खानपान और कुछ अन्य कारण भी हड्डियों की मजबूती को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए सिर्फ कैल्शियम लेने से ही हड्डियां हमेशा स्वस्थ रहें, ऐसा मानना सही नहीं है.

मजबूत शरीर को सहारा देने, चलनेफिरने और रोजमर्रा के काम आसानी से करने के लिए बेहद जरूरी होती हैं. अगर समय रहते हड्डियों की देखभाल न की जाए, तो आगे चलकर फ्रैक्चर और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए शुरुआत से ही हड्डियों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है. आइए जानते हैं कि हड्डियों को कमजोर करने वाली कौन सी आदतें हो सकती हैं, मजबूत हड्डियों के लिए किन बातों को अपनाना चाहिए और हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए क्या खाना फायदेमंद माना जाता है.
कैल्शियम की कमी के अलावा कौनसी आदतें हड्डियों को कमजोर बना सकती हैं?
के मुताबिक, हड्डियों की कमजोरी सिर्फ कैल्शियम की कमी की वजह से नहीं होती. लंबे समय तक शारीरिक एक्टिविटी या एक्सरसाइज न करना भी हड्डियों को कमजोर बना सकता है. धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. शरीर में पर्याप्त विटामिन डी की कमी होने पर कैल्शियम का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता, जिससे हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं.
इसके अलावा बहुत कम वजन होना या लंबे समय तक गलत भोजन करना भी हड्डियों की मजबूती कम कर सकता है. बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की डेंसिटी स्वाभाविक रूप से कम होने लगता है, इसलिए इस समय विशेष सावधानी की जरूरत होती है. कुछ बीमारियां और लंबे समय तक कुछ दवाओं का सेवन भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है. इसलिए हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है.
मजबूत हड्डियों के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए?
मजबूत हड्डियों के लिए रोज़ नियमित शारीरिक एक्टिविटी करना जरूरी है. खासतौर पर पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना, हल्की दौड़ या वजन उठाने वाले व्यायाम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. धूम्रपान और अधिक शराब के सेवन से बचना चाहिए.
शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रखना भी जरूरी है. साथ ही पर्याप्त धूप लेने से शरीर को विटामिन डी बनाने में मदद मिलती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक माना जाता है. नियमित स्वास्थ्य जांच कराना और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करना भी जरूरी है.
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं और किन बातों का ध्यान रखें?
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें. दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम और कैल्शियम युक्त अन्य खाने की चीजें फायदेमंद हो सकती हैं.
अगर डॉक्टर सलाह दें, तभी सप्लीमेंट लें. इसके साथ संतुलित भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से बचें. स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने से हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है.



