बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हुई है. पार्टी में वापसी के साथ बीएसपी प्रमुख मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले सितंबर 2026 में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था और उनके छोटे भाई ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया था.

इसके बाद ने 2 अक्टूबर को मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए BSP में दोबारा काम करने का मौका देने की अपील की थी. उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा था कि BSP उनके लिए सिर्फ पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है.
मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा बहुजन समाज ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा. इसी को मद्देनजर रखते हुए व खासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाईबहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग जाहहिर है.
मायावती ने आकाश आनंद के पोस्ट का किया जिक्र
मायावती ने कहा कि वैसे तो आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं, जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ जरूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अंततः आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है.
उन्होंने कहा कि जिसके बाद से आकाश आनंद व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका खास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है.
उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई जिम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौका दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथसाथ इनके छोटे भाई शान आनंद ने भी अपनी सहमति जताई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वास्तव में ईशान आनंद ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मां. बहनजी के दिशानिर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से जरूर निभायेंगे.
आकाश आनंद को लेकर मायावती ने कही ये बात
मायावती ने कहा कि ऐसे में अब पार्टी काफी सोचविचार करने के बाद पार्टी व आंदोलन के हित में आकाश आनंद को पुनः बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौका दे रही है. उम्मीद है कि अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बारबार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालांकि यह काफी कुछ आकाश आनंद के ऊपर भी निर्भर करेगा.
उन्होंने कहा कि इन्हीं कुछ जरूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व आंदोलन के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही आकाश आनंद राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको व इनके छोटे भाई ईशान आनंद को तथा इनके पिता आनंद कुमार को भी अपना बहुतबहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूं. इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए खासकर बहुजन समाज के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूं.



