बॉम्बे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया। कोर्ट ने CBI को मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

वरिष्ठ अधिकारी करेंगे जांच

कोर्ट ने CBI के मुंबई क्षेत्र के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिया कि वह मामले की जांच के लिए एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी नियुक्त करें। साथ ही, मुंबई के मालवणी पुलिस थाने को मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड CBI को सौंपने को कहा गया है।

किसी को पहले से आरोपी नहीं माना जाएगा

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि FIR दर्ज होने का मतलब किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं है। जांच के दौरान पर्याप्त सामग्री मिलने पर ही किसी व्यक्ति को आरोपी माना जाएगा। अगर जांच में कोई संज्ञेय अपराध नहीं मिलता है तो CBI को उचित क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।

2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में हुई थी। वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं और उनकी मौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले हुई थी। दिशा के पिता सतीश सालियान ने मामले में दोबारा जांच और FIR की मांग करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।