Delhi Metro: दिल्ली मट्रो की गोल्डन लाइन मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण साल 2027 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस कॉरीडोर के बनने में सबसे ज्यादा लेट हुआ है. यही नहीं इसके साथ एक और निर्माणाधीन प्रमुख कॉरीडोर है जो अगले साल ही पूरा होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये कॉरिडोर है जनकपुरी पश्चिमआरके आश्रम कॉरिडोर. ये कॉरिडोर मजेंटा लाइन का एक्शटेंशन है.

जनकपुरी पश्चिमआरके आश्रम कॉरिडोर का काम लगभग 12 प्रतिशत ही बाकी है. इसका 87.62 प्रतिशत काम पूरा हो चुक है, इसलिए उम्मीद है कि अगले साल के मध्य तक ये कॉरिडोर पूरा बनकर तैयार हो जाएगा. गोल्डन लाइन का अभी 79.54 प्रतिशत ही काम हो पाया है. पहले कोराना और फिर बाद में खानपुर के पास जमीन अधिग्रहण में देरी की वजह से इस मेट्रो कॉरिडोर के बनने में देरी हुई.
साल 201920 में 3 कॉरिडोर का शुरू हुआ था काम
इस कारण अभी करीब 20 प्रतिशत काम होना बाकी है. हालांकि, इस कॉरिडोर पर भी तुगलकाबाद से संगम विहार तक कॉरिडोर बनकर काफी हद तक तैयार है. दरअसल, साल 201920 में फेज चार के तीन प्रमुखता वाले कॉरिडोर का काम शुरू हुआ था. इसमें से अब सिर्फ एक मजलिसपार्कमौजपुर कॉरिडोर का निर्माण ही शत प्रतिशत पूरा हो सका है.
आज रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
बाकी दो कॉरिडोर जनकपुरी पश्चिमआरके आश्रम और गोल्डन लाइन को भी इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब ये दोनों अगले साल तक पूरा हो सकेंगे. बता दें कि शुक्रवार को मेट्रों रात 12 बजे तक चलेगी. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर कॉन्सर्ट को देखते हुए डीएमआरसी की ओर से ये फैसला लिया गया है.
डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और गुरुग्राम के रैपिड मेट्रो को छोड़कर दिल्ली मेट्रों के अन्य सभी कॉरिडोर पर आधी रात तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी, ताकि कॉन्सर्ट देखने आने वाले दर्शकों को घर पहुंचने में कोई मुश्किल न हो.



