Delhi Jaipur Highway: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्लीजयपुर हाईवे पर 2.24 किलोमीटर तक एलिवेटेड रोड बनाएगा. दिल्लीजयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक ये रोड बनाई जाएगी. इस एलिवेटेड रोड को बनाने का रास्ता साफ हो चुका है. गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को इसके लिए हरियाणा सरकार से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है. इसके बनाने में जो लागात आएगी, उसको जीएमडीए ही वहन करेगा.

पिछले सात सालों से जीएमडीए और एनएचएएआई के बीच हीरो होंडा चौक रोड की योजना पर मंथन किया जा रहा था. पिछले छह महीने में इस रोड का निर्माण एएचएएआई की बजाय जीएमडीए के द्वारा किए जाने का फैसला हो चुका था. जीएमडीए के नवनिक्युक्त सीईओ डीके बेहरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकारी इंजीनियरों से लेकर मुख्य इंजीनियर्स के साथ मीटिंग की. इसके बाद राज्य सरकार को संशोधित प्रस्ताव भेजा गया.

455 करोड़ की लागत आएगी

इसमें एनएचएएआई से रोड का निर्माण करवाने की गुजारिश की गई. राज्य सरकार ने जीएमडीए सीईओ के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई. इस एलिवेटेड रोड के निर्माण में लगभग 455 करोड़ की लागत आएगी. एलिवेटेड रोड 6 लेन में तैयार किया जाएगा. इसके बनने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्लीजयपुर हाईवे के बीच आवागमन आसान होगा.

मौजूदा समय में इस ये रोड बदहाल अवस्था में

इस परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण और उपयोगिताओं सेवाओं के ट्रांसपर पर करीब 116.55 करोड रुपये कर्च हो चुके हैं. मौजूदा समय में इस ये रोड बदहाल अवस्था में है. ये रोड गुरुग्राम पटौदी रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली जयपुर हाईवे से हीरो होंडा चौक के पास जोड़ता है. जो कंपनी गुरुग्रामपटौदीरेवाड़ी हाईवे को बना रही है, उसी को इस एलिवेटेड रोड को बनाने का काम सौंपा जाएगा.

एनएचएआई की ओर से इस कंपनी के माध्यम से एलिवेटेड रोड के निर्माण का डिजाइन तैयार किया जाएगा. इस डिजाइन को लेकर जीएमडीए की तरफ से मंजूरी प्राप्त होने के बाद रोड के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।