Sourav Das Stopped Delhi Airport: कॉकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजक सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन जाने से रोक दिया गया। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूनियन के निमंत्रण पर एक लेक्चर और पैनल चर्चा में शामिल होने के लिए ब्रिटेन जा रहे थे। सौरव के मुताबिक, इमिग्रेशन जांच के दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग किया गया है। इसके बाद वह अपनी यात्रा पूरी नहीं कर सके।

इमिग्रेशन जांच के दौरान रोकी गई यात्रा
सौरव दास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लंदन जाने वाली उनकी फ्लाइट सोमवार रात 1 बजे की थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूनियन के बुलावे पर वहां के विद्यार्थियों से संवाद करने और पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। लेकिन एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान उन्हें पासपोर्ट फ्लैग होने की जानकारी दी गई और आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।
पासपोर्ट फ्लैग होने की वजह स्पष्ट नहीं
सौरव दास ने अपने वीडियो में कहा कि उन्हें इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से पासपोर्ट फ्लैग होने की बात बताई गई। हालांकि, उनका पासपोर्ट किस वजह से फ्लैग किया गया और यात्रा रोकने के पीछे क्या कारण था, इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। संबंधित अधिकारियों की ओर से भी इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप
इस घटना के बाद सौरव दास ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के आंदोलनों और उनकी आवाज से घबराई हुई है। उनका कहना है कि देश के युवा शिक्षा, विज्ञान और सामाजिक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसे प्रयासों में बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था और पुस्तकालयों का भी उठाया मुद्दा
सौरव ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने स्कूलों की स्थिति और सार्वजनिक पुस्तकालयों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा और बौद्धिक चर्चा के बेहतर अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को इन मुद्दों के बजाय युवाओं के आंदोलनों की ज्यादा चिंता है। फिलहाल, एयरपोर्ट पर उनकी यात्रा रोके जाने के मामले में आधिकारिक वजह सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें :



