उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसमें पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक गाय पर ₹40,000 तक का अनुदान और बीमा योजना शामिल है. साथ ही, शिक्षा कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज, यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे समेत साइबर सुरक्षा केंद्र जैसे विकास संबंधी कई प्रमुख पहलें भी पारित की गई हैं.

राज्य मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के अनुसार, एक गाय पर 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता या अनुदान का प्रावधान है. गायों का बीमा कराया जाएगा, जिसमें कुल लागत का 85% हिस्सा सरकार देगी और 15% हिस्सा पशुपालक/किसान को देना होगा.इसके अलावा लखनऊहरदोई में मेगा टेक्सटाइल पार्क और रोबोटिक्स पार्क की स्थापना से जुड़े प्रस्तावों को भी कैबिनेट से मंजूरी दी गई है.
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी
योगी कैबिनेट ने प्रदेश में चार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इनमें फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे शामिल हैं. इन परियोजनाओं के जरिए प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर और आसान होगी.
शिक्षा कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज को मंजूरी
कैबिनेट में पास अहम प्रस्तावों में शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना भी रहा. इसके तहत माध्यमिक और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षककर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.
सैनिक स्कूल मैनपुरी के लिए मुफ्त जमीन पर मुहर
योगी कैबिनेट नेसैनिक स्कूल मैनपुरी के लिए 9.524 हेक्टेयर भूमि निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूर किया है. इसके साथ हीझांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने पर फैसला हुआ है. इसके अलावा,एफडीआई और वैश्विक कंपनियों के निवेश को लेकर इम्पावर्ड कमेटी के फैसले पर भी मुहर लगी है.
प्रयागराज में HC के अधिकारियों के लिए 845 आवास
कैबिनेट बैठक में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव भी शामिल रहा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके तहत प्रयागराज के देवघाटझलवा में इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए टाइप3 के 533 और टाइप4 के 312 आवास बनाने को वित्तीय मंजूरी मिली है.
इसके अलावा,यूपी की GCC नीति2024 के तहत उच्चस्तरीय समिति की संस्तुतियों को मंजूरी देने का प्रस्ताव औरउत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली2026 के प्रख्यापन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है.
मेगा टेक्सटाइल पार्क और रोबोटिक्स पार्क की स्थापना
योगी सरकार ने लखनऊहरदोई में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क, मास्टर डेवलपर के चयन के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी है. इसे 1000 एकड़ में विकसित किया जाएगा. वहीं,यूपी में PRAGATI रोबोटिक्स पार्क की स्थापना को भी मंजूरी मिल गई है.
इसके साथ ही, प्रयागराज में ऑडिटोरियम और वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है. वही, लखनऊ और वाराणसी में सीवरेजपेयजल से जुड़ी 7 परियोजनाओं के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. जबकि यूपी में साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना का भी फैसला हुआ है. इसमें IIT कानपुर के C3iHub के जरिए काम होगा.



