बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त आज 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक मंझे हुए अभिनेता हैं। संजय दत्त के एक्टिंग विरासत में मिली है। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ काफी संघर्षों से भरी रही। वहीं उनका फिल्मी करियर भी उतारचढ़ाव रहा। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता संजय दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

वहीं संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ था। इनके पिता सुनील दत्त अभिनेता थे और मां नरगिस अपने समय की सुपरस्टार थीं। जब संजय दत्त 12 साल के थे, तो उन्होंने अपने पिता की फिल्म ‘रेशमा’ और ‘शेरा’ से डेब्यू किया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस फिल्म में संजय कव्वाली गायक के छोटे रोल में नजर आए थे।

फिल्मी सफर

साल 1981 में 22 साल की उम्र में संजय दत्त ने फिल्म ‘रॉकी’ से डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के 3 दिन पहले उनकी मां नरगिस की मृत्यु हो गई थी। इस दुख से उबरने के लिए संजय ने ड्रग्स का सहारा लिया और वह नशे की लत में डूबते चले गए।
संजय को नशे की लत इस कदर लगी कि वह दो दिनों तक सोते रहे। इस हरकत के बाद घर में एक डर का माहौल बन गया था। वहीं अपनी हालत देखकर संजू भी डर गए और अपने पिता के पास मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद उनके पिता सुनीद दत्त ने उनको अमेरिका के रिहैब सेंटर भेज दिया।

फिल्म

रिहैब से वापस आने के बाद संजू ने अपने फिल्मी करियर और खुद पर ध्यान देना शुरूकर दिया। एक दौर ऐसा आया, जब उन्होंने इतनी शानदार बॉडी बनाई कि वह एक्शन हीरो के रूप में फेमस हो गए। उन्होंने ‘साजन’, ‘खलनायक’, ‘सड़क’, ‘धमाल’, ‘वास्तव’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘परिणीता’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘शूट आउट एंड लोखंडवाला’, ‘अग्निपथ’, ‘लियो’, ‘केजीएफ 2’ ‘सन ऑफ सरदार, ‘पीके’, ‘और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।