Bihar Greenfield Highway: बिहार में कोसी नदी पुल समेत दरभंगा से सुपौल के बीच नया ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा. इसके निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को सौंपा जा चुका है. इस महत्वकांक्षी परियोजना को लेकर बिहार सरकार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रायल से आग्रह किया कि वो प्राथमिकता के आधार इसको जल्द मजूंरी प्रदान करे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस नए ग्रीनफिल्ड हाईवे के बनने के बिहार में क्षेत्रीय सड़क कनेक्टिविटी का ढांचा बदल जाएगा.

इस नेशनल हाईवे से न सिर्फ सुगम यातायात सुनिश्चित होगा, बल्कि दरभंगा एयरपोर्ट को तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी. ये एयरपोर्ट 912 करोड़ की लागत से बन रहा है. इस ग्रीनफिल्ड हाईवे के बनने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और वरीय मंत्री विजेन्द्र यादव के राजनीतिक प्रभाव वाले इलाकों में और उनके आसपास के सभी सीमावर्ती जिलों तक सीधे पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा.
सुपौल और कोसी क्षेत्र के यात्री 1 घंटे में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे
दरभंगा और सुपौल के बीच सीधे तेज सड़क सपंर्क से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर जनता तक आसानी से पहुंचेंगे. यात्रा का समय कम होने की वजह से ईंधन का खर्च घटेगा, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और नए निवेश के रास्ते खुलेंगे. आने वाले सालों में दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर यात्रियों की क्षमता आठ हजार दैनिक होगी. नया हाईवे बनने से सुपौल और कोसी क्षेत्र के यात्री महज एक घंटे में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.
मखाना उद्योग और मत्स्य व मक्का उत्पादन ग्लोबल मार्केट से जुडे़गा
एयपोर्ट को सीधा आमासदरभंगा से जोड़ने के लिए प्लाईओवर का प्लान भी शामिल है. मिथिलांचल का मखाना उद्योग और कोसी इलाके का मत्स्य और मक्का उत्पादन सीधे दरभंगा एयरपोर्ट के जरिये ग्लोबल मार्केट से जुडे़गा. कोसी नदी के दोनों ओर बसे और एक ही साझा संस्कृति वाले इस इलाके का क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण होगा. नदी के कारण आवागमन में जो बाधाएं आती हैं, वो खत्म होंगी. कुल मिलाकर ये हाईवे मिथिलांचल और सिमांचल के कृषि व्यापार और स्थानीय लोगों को सीधे वैश्विक उड़ान से जोड़ देगा.



