देशभर में विजयादशमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया. जगहजगह रावण दहन हुआ. इस बीच
उत्तरपश्चिम दिल्ली में ‘श्री केशव रामलीला समिति’ द्वारा आयोजित दशहरा समारोह ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वजह थी कॉकरोच. जी हां यहां दशहरा समारोह के दौरान, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला ही नहीं बल्कि कॉकरोच का भी पुतला भी जलाया गया. दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने कॉकरोच के पुतले का दहन किया.

जानकारी के मुताबिक श्री केशव रामलीला समिति के आयोजकों ने दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों के साथसाथ 30 फुट का कॉकरोच का पुतला भी जलाया.जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. दशहरे पर रावण के साथ कॉकरोच का पुतला जलाए जाने का यह अनोखा नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
आयोजकों ने बताया मकसद
आयोजकों ने बताया कि कॉकरोच का पुतला जलाने का उद्देश्य गंदगी और उससे फैलने वाली बीमारियों की समस्याओं को उजागर करना था, साथ ही लोगों को अपने घरों और आसपड़ोस को साफसुथरा रखने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करना था.
#WATCH | Delhi: The Shri Keshav Ramlila Committee is set to burn a unique 30foot cockroach effigy alongside the traditional effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnad.
grounds in Pitampura) https://t.co/METe6fojR8
— ANI October 20, 2026
आकर्षण का केंद्र रहा कॉकरोच का पुतला
यह कार्यक्रम पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित डीडीए ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान कॉकरोच का विशाल पुतला लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा.
दिपके ने बताया फ्री की पब्लिसिटी
हालांकि कॉकरोच के पुतले को दिल्ली में हाल के दिनों में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जोड़कर भी देखा जा रहा है. यही वजह से इस आयोजन ने राजनीतिक रंग भी ले लिया. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कॉकरोच का पुतला जलाए जाने पर तेज करते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए दिपके ने इसे फ्री की पब्लिसिटी बताया. वहीं CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने इसे तमाशा बताया.
आम आदमी पार्टी ने दर्ज कराई शिकायत
इधर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला समिति के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेजी गई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को आयोजकों पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने, पवित्र हिंदू परंपराओं में बदलाव करने और समुदायों के बीच दुश्मनी भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
I have sent a Complaint to @LtGovDelhi and @CPDelhi against the organizers of the Shree Keshav Ramleela Committee including its president Mr Ashok Kumar Sevraha BJP MLA, Mr Kapil Mishra for deliberately hurting religious sentiments, altering sacred Hindu traditions, attempting to incite enmity between communities, and demanding the immediate removal of offensive content from media platforms.
I have requested to register FIR , however, if it does not happen, we will move Court.— Saurabh Bharadwaj October 20, 2026
‘तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे…’
शिकायत में समिति के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अशोक गोयल देवराहा तथा दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. भारद्वाज ने FIR दर्ज करने की मांग की है और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
कपिल मिश्रा का AAP पर तंज
वहीं पुतला दहन पर AAP की आपत्ति का जवाब देते हुए मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पुतला कॉकरोच का जल रहा है, पर दर्द देश की राजनीतिक दीमकों को हो रहा है. जनता इनके खिलाफ कीटनाशक का काम करती है. उन्होंने कहा ‘जो पुतला जलाया जा रहा है वह एक कॉकरोच का है, फिर भी यह ‘दीमक’ हैं इस देश के पॉलिटिकल दीमक जो दर्द महसूस कर रहे हैं. जनता के पास उनसे निपटने के लिए अपना खास पेस्टीसाइड है. कॉकरोच गंदगी और अव्यवस्था का प्रतीक है. लोग चाहते हैं कि ऐसे पुतले जलाए जाएं; जैसे ही देश विरोधी ताकतें उभरेंगी, भारत में उनकी हार तय है’.



