: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय को हिरासत में लिया गया। वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद उनके समर्थकों ने पुलिस वैन को घेर लिया। इस दौरान दिल्ली में अलगअलग जगहों पर प्रदर्शन हुए और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई।

जंतरमंतर की ओर निकले प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई प्रदर्शनकारी INA के पास से जंतरमंतर की ओर विरोध मार्च पर निकले। नेहा बोरा AIIMS के पास योगेंद्र यादव के साथ मार्च में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी शुरू कर दी। जहां इन सभी को हिरासत में ले लिया गया।
ध्रव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतरमंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने की वजह और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
इंदिरा चौक पर सुबह 6:30 बजे पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिप गए थे। पुलिस ने वहां से करीब 50 छात्रों को बाहर निकालकर वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई।
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd
— ANI October 10, 2026
पुलिस वाहन में छात्र के बेहोश होने का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में भीड़ अधिक होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
1000 से ज्यादा लोग हिरासत में
इंदिरा चौक पर अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिना पहचान पत्र के पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।
कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें
1. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।
दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स
जंतरमंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतरमंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।



