: जापान में रविवार तड़के एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। भूकंप का सबसे ज्यादा असर आइची और शिज़ुओका प्रांत में देखने को मिला। झटकों से दुकानों के शीशे टूट गए और इमारतों में मौजूद लोग घबराकर बाहर की ओर भागने लगे। इस दौरान मची अफरातफरी में करीब 22 लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 1 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र शिज़ुओका प्रांत में जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि, राजधानी टोक्यो में इसका असर नहीं देखा गया।

दुकानों के शीशे टूटे, सड़कों पर बिखरा कांच

🇯🇵 BREAKING: A 5.7magnitude earthquake has left 22+ people injured across central Japan, with the strongest shaking recorded in Chita, Aichi Prefecture.

The overnight quake damaged businesses, knocked merchandise from shelves, and disrupted highspeed rail service.

Japan’s…

— NewsForce November 8, 2026

भूकंप के बाद जापानी टीवी चैनलों पर प्रसारित तस्वीरों में कई दुकानों के टूटे शीशे और सड़कों पर बिखरे कांच के टुकड़े दिखाई दिए। एक बुकस्टोर के अंदर किताबें अलमारियों से गिरकर फर्श पर बिखर गईं। अचानक आए तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग जल्दबाजी में इमारतों से बाहर निकलने लगे। इस दौरान सीढ़ियों से गिरने और भगदड़ जैसी स्थिति बनने के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की रफ्तार धीमी

भूकंप का असर आइची और शिज़ुओका के अलावा हमामात्सु, क्योटो, नारा, यामानाशी और गिफू प्रांत के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्रों में शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई। भूकंप के बाद रेल पटरियों को संभावित नुकसान से बचाने और सुरक्षा जांच के लिए यह कदम उठाया गया।

शनिवार को भी आया था 6.1 तीव्रता का भूकंप

जापान में भूकंप का सिलसिला यहीं नहीं थमा। इससे पहले शनिवार शाम को भी हासाकी में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। स्थानीय समयानुसार यह झटका शाम करीब 7 बजकर 39 मिनट पर महसूस किया गया था। लगातार दो दिनों में आए भूकंप के झटकों से लोगों में चिंता का माहौल है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: