
गोपलागंज। बिहार के गोपालगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब एक युवक ने तीन साल में तीन शादी कर लीं, वो भी बिना तलाक दिए। यही नहीं एक पत्नी से दो बच्चे भी हैं। तीनों पत्नियां एक-दूसरे अनजान हैं। पोल तब खुली जब दो बीवियां पुलिस थाने पहुंच गईं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना के गौरूप समईल गांव का है। आरोपी की पहली शादी 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई।
पहली बीवी खुशबू कुमारी का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने 3 लाख रुपए गिफ्ट के तौर पर दिए थे। इसके अलावा सोने की चेन, कई तोला चांदी दी थी। लेकिन पति कार की डिमांड कर रहा था। आए उसके साथ मारपीट करता था, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मीरगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी पत्नी गुड़िया कुमारी ने बताया कि वो सीवान की रहने वाली है। उसकी शादी अप्रैल 2024 में पिंटू से हुई थी।
जिसने बताया कि शादी के वक्त पता नहीं था कि वो पहले से शादीशुदा है। जब उसे पता चला तो वो दंग रह गई। यही नहीं आरोपी पिंटू ने बिना तलाक दिए तीसरी शादी भी की है। पहली पत्नी का खुशबू का दावा है कि पिंटू ने एक युवती से तीसरी शादी की है। जिससे उसके बच्चे भी हैं। पिंटू की तीनों पत्नियों को एक-दूसरे की जानकारी तक नहीं थी। दो पत्नियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति पिंटू बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं आरोपी ने 3 साल में तीन शादियों की जो दलील दी, वो भी हैरान करने वाली है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसका कहना है कि तीन शादी करना उसकी मजबूरी थी। उसे एक महिला में जो गुण चाहिए थे, वो नहीं मिले, इसलिए उसने दूसरी और तीसरी शादी की। पिंटू का यह भी दावा है कि उसने बिना दहेज के शादियां कीं और उसकी दोनों पत्नियां झूठे आरोप लगा रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दहेज उत्पीड़न, बिना तलाक दूसरी और तीसरी शादी, जबरन संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोपों की कानूनी जांच की जा रही है।






