Weekly Rashifal November 29 to 06 December  2026: नवंबर का महीना अपने समाप्ति की तरफ है और फिर दिसंबर का महीना शुरु होगा। दिसंबर 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से खास रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए निवेश से लाभ और धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

हालांकि, कुछ राशि वालों को अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत और धैर्य से आगे बढ़ें। आइए जानते हैं दिसंबर के पहले सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए यह समय कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

इस राशि के जातक दिसंबर के पहले सप्ताह में संभलकर रहें। आपके करियर और कारोबार से संबंधित कुछ के चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। इस अवधि में आपको बिजनेस से संबंधित चुनौतियों का समाना करना पड़ेगा। इस अवधि में आपको छोटेछोटे कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा ही मेहनत और प्रयास करना पड़ेगा। मेष राशि के लोग कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर आवेश में आकर लेने से बचें।

धन से संबंधित मामलों को समझदारी के साथ ही हैंडल करें। इस समय किसी से भी तर्कवितर्क करने से बचें। मेष राशि के जातकों को अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाते लोगों की छोटीमोटी बातों को इग्नोर करना श्रेष्ठ है। मन चितिंत हो सकता है। प्रेम के मामले में सावधानी से कदम रखें।

उपाय: प्रतिदिन गाय को मीठी रोटी खिलाएं और हनुमत उपासना करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और सुखसौभाग्य को बढ़ाने वाला होगा। किसी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चल रही समस्या दूर होगी। इस अवधि में करियरकारोबार की दिशा में किए हुए प्रयास सफल होंगे। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा और उनकी मेहनत रंग लाएगी। परीक्षाप्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी और मानसम्मान में वृद्धि होगी।

बिजनेस को लेकर कोई बड़ी डील मिल सकती है। सेहत और संबंध के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार के सदस्य आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं और आपके निर्णयों की प्रशंसा की जाएगी। समाज और परिवार में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। महिला वर्ग का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा एवं उनके मंत्रों का जप करें।

मिथुन

वैसे मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। शुरुआती समय में आपको करियरकारोबार से संबंधित छोटीमोटी परेशानियां को झेलने पड़ा है। लेकिन आप बुद्धि और विवेक से उनका हल खोज सकते हैं अंत में कामयाब हो पाएंगे। शुरुआती हफ्ते में सेहत और संबंध प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में जिन लोगों की पहले से सेहत खराब चल रही है, उन्हें सावधान रहने की जरुरत है।

घर परिवार और करीबी लोगों के साथ अपना व्यवहार सही रखें। वरना संबंधों में दरार पड़ सकती है। इस हफ्ते में जल्दबाजी न करें और तेजी से वाहन चलाने से बचें। अपने सामान की विशेष सुरक्षा करें। मिथुन के जातकों को जोखिम भरे कार्य और निवेश से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग में मुश्किलों से बचने के लिए दिखावा करने से बचें और सामाजिक मर्यादा को बनाए।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधिविधान से साधना एवं आराधना करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आने वाला है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से चली आ रही कोई कामना पूर्ण होगी। वहीं भूमिभवन के क्रयविक्रय की योजना फलीभूत होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। कोर्टकचहरी से संबंधित विवाद बातचीत से सुलझ पाएंगे। करियरबिजनेस के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है।

अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने में इच्छुक हैं, तो यह हफ्ता अड़चने दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन रमेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, खूब हंसीखुशी समय बिताने और उनके जरिए कुछ पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। प्रेम प्रसंद की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ रहेगा। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधिविधान से पूजा एवं रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

यह हफ्ता सिंह राशि जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य सरलता और समय पर मनचाहे तरीके से पूर्ण होंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बिजनेस संबंधित लोगों के लिए काफी लाभ प्राप्त होने वाला है। इस अवधि में बिजनेस के चलते की गई यात्रा सफल साबित होगी। वैसे आपके संपर्क प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। जिनकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप बेरोजगार है, तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति अथवा इष्टमित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में चालीसा का पाठ एवं गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियां और सफलता लेकर आएगा। आपकी मेहनत और सही योजना से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी करीबी मित्र की मदद से आर्थिक या पारिवारिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे, वहीं बेरोजगारों को नौकरी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा और बड़ी डील मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह करियर, धन और परिवार के लिहाज से सुखद रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान गणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रुप से फलदायी होगा। इस सप्ताह में तुला राशि के लोगों को अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। वर्कप्लेस में किसी के साथ हल्के लेवल की बातचीत करने या फिर व्यवहार करने से बचें और आपकी मानप्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। इस सप्ताह भागदौड़ अधिक होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान होगी। इस दौरान अपने विरोधियों से जाल में फंसने के जगह एक लंबी लाइन खीचने की आवश्यकता होगी। आपके मित्र काफी वफादार साबित होने वाले हैं। रिश्तोंनातों में यह हफ्ता काफी उतारचढ़ाव वाला रहेगा। प्रेम के मामले में आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का कद्र करें और ईमानदार रहे।

उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प और खीर का भोग लगाकर महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। यह यात्रा काफी सुखद व प्रभावी लोगों से संपर्क बढ़ाने वाली साबित होगी। इस अवधि में संपत्ति से संबंधित प्रयास करने पर सुलझ जाएंगे। यह हफ्ता आपकी वाणी और व्यवहार लोगों का प्रभावित करेगा। आपके वर्क को लोग सराहेंगे। इस हफ्ते में आपका मन आमोदप्रमोद एवं पर्यटन की तरफ आकर्षित होगा। भूमि, भवन, वाहन, संपत्ति आदि के क्रयविक्रय के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है। प्रेम संबंध में परिस्थितियां काफी अनुकूल रहने वाली है।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प और लाल चंदन अर्पित करके चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए सुखसौभाग्य से पूर्ण रहने वाला है। अगर आप विदेश से जुड़े कार्य करते है या फिर बिजनेस करते हैं, तो आपको काफी लाभ प्राप्त होगा। राजनीति व समाजसेवा से संबंधित लोगों का कार्यों को समाज में सराहा जाएगा। भौतिक सुखसुविधाओं के संसाधन में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के प्रति अधिक रुचि लेंगे।

परीक्षा प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। घरपरिवार में सुखशांति बनी रहेगी। युवा वर्ग संगीत, नृत्य आदि के प्रति रुचि बढ़ेगी। यह समय प्रेम प्रसंग की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। प्रेमी युगल के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सफल रहने वाला है। इस दौरान आपके द्वारा बनीं योजना पूर्ण होगी। करियरकारोबार में लोगों की तरफ से सुखसहयोग की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित विवाद हो या दूसरी कोई समस्या तो उसके हल निकलेगा। विरोधी पक्ष स्वयं आपसे सुलहसमझौते की पेशकश कर सकता है। भूमिभवन के क्रयविक्रय से लाभ अथवा नवीन संपत्ति और वाहन आदि की प्राप्ति की संभावनाएं बनेंगी।

सत्ता सरकार से संबंधित कार्य सिद्ध होंगेष राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र से संबंधित कार्यों की सराहना होगी। धार्मिकमांगलिक कार्यक्रमों आपकी सहभागिता बढ़ेगी। सिंगल लोगों के लिए लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कुंभ राशि

आपके लिए यह हफ्ता काफी शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को दोगुने जोश व उत्साह के साथ करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत और प्रयास की विरोधी भी प्रशंसा करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों व सहयोगियों की मदद से आपके प्रोजेक्ट या फिर टारगेट समय से पहले पूरा होगा।

अगर आप कारोबारी है, तो आपको जन्म स्थान से दूर जाकर काम करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से संबंधित कोई बड़ी चिंता दूर होगी। अध्ययनअध्यापन आदि की नजरिए से यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेगा। प्रेम प्रसंग में आ रही अड़चन कम होगी। वैवाहिक जीवन में पतिपत्नी के बीच सुखसहयोग और स्नेह रहने वाला है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की उपासना एवं भैरवाष्टकं का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और धन के साथ मानसम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग किसी बड़ी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में सुखसुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। कला और राजनीति से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का एक माला जाप करें।