
भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके रोड पर देर रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ घूमते देख लिया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू हो गया।
पत्नी का दोस्त स्कूटी छोड़कर भागा, पति ने की तोड़फोड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेके रोड पर जैसे ही पति की नजर अपनी पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक पर पड़ी, उसने दोनों को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख पत्नी का दोस्त अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। गुस्से में आग बबूला पति ने सड़क पर पड़ी उसी स्कूटी में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया
देर रात मुख्य सड़क पर हो रहे शोर-शराबे और तोड़फोड़ को देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल कैमरों से पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तीन बच्चों का बाप हूं, बस तलाक दिला दो
पुलिस ने संभाला मोर्चा, पति बोला- तीन बच्चों का बाप हूं, मुझे तलाक चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अशोका गार्डन चौकी प्रभारी पवन सेन के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले तीन वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
सड़क पर हंगामे के बाद सीधे थाने पहुंचा पति
हंगामे के बाद पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस से गुहार लगाई किश् उसका तलाक कराया जाए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीड़ित पति ने बताया कि, उसके तीन बच्चे हैं और वह पारिवारिक कलह से काफी समय से परेशान है।
फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं
पुलिस ने बताया कि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने मौके से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से बातचीत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।



