माधुरी दीक्षित का एक गाना 34 सालों से खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को कल्ट बनाने के पीछे भजन क्वीन का हाथ तो था ही, लेकिन मूवी में भी इसे लास्ट मिनट में डाला गया था।

माधुरी दीक्षित को हिंदी सिनेमा की एक्सप्रेशन क्वीन कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में ‘डोला रे डोला’, ‘मार डाला’, ‘गोरेगोरे गालों पर है कालाकाला तिल’ जैसे कई सफल डांस सॉन्ग दिए हैं। हालांकि, 34 साल पहले उनकी एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें भजन गाने वाली सिंगर ने एक्ट्रेस के करियर के सबसे बोल्ड गानों में से एक गाना गाया था।

यह गाना उस दौर में तो बड़ा हिट था ही, लेकिन आज भी पार्टीज से लेकर शादी तक के कई मौकों पर भी माधुरी दीक्षित के इस गाने को सुनते ही सबके पैर थिरकने लगते हैं। कौन सा था वह गाना, नीचे पढ़ें उस गाने के शूट होने का किस्सा।

भजन गाने वाली सिंगर की आवाज ने बनाया कल्ट क्लासिक

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘बेटा’ का है, जो साल 1992 में सिनेमाघरों में आई और एक बड़ी हिट साबित हुई। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को मेकर्स ने सरोज खान की शर्तों पर शूट किया था, क्योंकि यह लास्ट मिनट पर फिल्म में एड किया गया और सबसे चर्चित बन गया।

यह गाना कोई और नहीं, बल्कि ‘बेटा’ का स्पेशल सॉन्ग धकधक करने लगा था, जो आज एक कल्ट क्लासिक गाना है। इस स्पेशल सॉन्ग में सिंगर उदित नारायण और भजन गाने वालीं सिंगर अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी। गाने का म्यूजिक आनंदमिलिंद ने डायरेक्ट किया था और लिरिक्स समीर ने लिखे थे। हालांकि, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये गाना ‘बेटा’ का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसे लास्ट मिनट में मेकर्स ने डाला था।

सरोज खान ने रखी थी मेकर्स के सामने शर्त

जब माधुरी बीते महीने अपनी फिल्म ‘मांबहन’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, तो उन्होंने ‘धकधक’ गाने से जुड़ा किस्सा बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था, “ये गाना लास्ट मिनट फिल्म में एड किया गया था और मुझे जाना था आउटडोर जाना था दूसरे शूट के लिए। इंदर कुमार मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि आपको ये गाना करके जाना है, क्योंकि फिल्म रिलीज होने वाली है। मैंने उन्हें कहा कि मैं आपके लिए सेकंड शिफ्ट कर लूंगी।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “आधी शिफ्ट तो सेट से मटके हटाने में चली गई थी और पेंट करने में हाफ डे वेस्ट हो गया। सरोज जी आईं, फिर हमारी ग्रुप मीटिंग हुई। सरोज जी ने इंदू जी के सामने ये शर्त रख दी कि अगर मैं बोलूं की एक में टेक ओके है, तो आप वन मोर नहीं बोलेंगे। ये गाना बिल्कुल जल्दी में कैमरासाउंड एक्शन और कट फिर नेक्स्ट, पूरा ऐसे ही शूट हुआ है। तीन रातों के अंदर हमने ये गाना शूट किया था।” ‘धकधक’ उनके सबसे यादगार गानों में से एक है।