Easy Indian Snacks For Festive Season: भारत में त्योहारों का मौसम शुरु होते ही मेहमानों का आनाजाना शुरु हो जाता है। इस मौके पर हर भारतीय घर में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। मेहमानों को भी मीठा सर्व किया जाता है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हर किसी को मीठा खाना पसंद नहीं आता है, तो क्यों न इस बार मिठाई के बजाय कुछ चटपटे और क्रिस्पी स्नैक्स बनाई जाए। आज कुछ आसान से और जल्दी बनने वाले स्नैक्स के बारे में जानेंगे।
पनीर अनारदाना कबाब
कबाब का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। जूसी पनीर के टुकड़ो को मैरीनेट करने के बाद उन्हे क्रिस्पी शिमला मिर्च और सॉस के साथ सर्व किया जाता है। पार्टी के लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन है।
पार्टी स्नैक्स
पनीर के टुकड़ों को मसालों में मैरिनेट करने के लिए इसका प्रयोग करें। इसे लगभग पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। एक तवे में थोड़ा तेल गरम करें, पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरा भूरा और ऊपर से कुरकुरा होने तक हल्का तलें। शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़ों को बचे हुए मैरिनेशन में डालकर तवे पर बचे हुए तेल में दो से तीन मिनट तक भूनें। पनीर के प्रत्येक टुकड़े पर शिमला मिर्च और टमाटर का एक टुकड़ा रखें और टूथपिक से उसमें छेद कर दें। ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और गरमागरम परोसें।
बेक्ड पनीर समोसा
भारतीयों की पार्टी में न हो, तो स्वाद फीका हो जाता है। अगर आप हेल्दी खाना चाहते हैं तो बेक्ड पनीर समोसा ट्राई कर सकते हैं। पनीर इस रेसिपी की मुख्य सामग्री है, इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च और नमक मिलाकर फीलिंग तैयार की जाती जिसे समोसे के बेस में भरने के बाद बेक किया जाता है।
इस रेसिपी को बनाने के लिए क्रशड पनीर लें, इसमें प्याज, मटर, अदरक और लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउर और नमक डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से दबा दें ताकि सभी चीजें आपस में अच्छे से मिल जाएं।
पार्टी स्नैक्स
पहले से तैयार समोसा बेस लें और इसमें स्टफिंग भरें। किनारों को अच्छे से बंद कर लें। बेकिंग ट्रे को अच्छे से ग्रीस कर लें और समासे उसमें लगाएं। अब इसे आधे घंटे लिए 250300 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। इन्हें चेक करते रहें और समोसे को पलटते भी रहें। पुदीने की चटनी के साथ समोसे सर्व करें।
दही के कबाब
त्योहार में दही के कबाब भी अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। इसे बनाने के लिए दही, प्याज, गाजर, काजू, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया और सत्तू का इस्तेमाल किया जाता है। ये खाने में बहुत क्रिस्पी लगता है। आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। हेल्दी बनाने के लिए इसे बेक भी किया जा सकता है।
पार्टी स्नैक्स
बेबी कॉर्न 65
बेबी कॉर्न 65 एक क्रिस्पी है। बेबी कॉर्न के टुकड़ों को मैदा और मसालों से बने घोल में लपेटकर कुरकुरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है। इसे तले हुए करी पत्ते, कच्चे प्याज के छल्ले और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसा जाता है।
पार्टी स्नैक्स
इसे बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर, अदरकलहसुन का पेस्ट, मसाले और थोड़ा सा पानी डालकर एक थिक बैटर तैयार करें। इस में उबले हुए बेबी कॉर्न को अच्छे से लपेटें। गरम तेल में इन्हें डालें और मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तलें। एक अलग पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और करी पत्ता भूनें। अब आंच धीमी करके इसमें दही और केचप मिलाएं। अंत में तले हुए बेबी कॉर्न इसमें डालें और 12 मिनट के लिए अच्छी तरह मिला लें। तैयार है क्रिस्पी बेबी कॉर्न 65।



