Jharkhand Road Accident: झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा राज्य के रामगढ़ जिले के रांचीपटना हाईवे पर शनिवार देर रात को हुआ. रात को लगभग दो बजे नेशनल हाईवे33 पर पैंकी इलाके में स्कॉर्पियो की दूसरी गाड़ी के साथ भिड़ंत हो गई. इसमें 13 लोगों की जान चली गई. मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. हादसे में एक शख्स घायल है.

जानकारी के अनुसार, 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर पूजा करने आ रहे थे. ये सभी बिहार के नालंदा के जांघारों गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इसी दौरान पैंकी के पास स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि मौके पर चीखपुकार मच गई. साथ ही अफरातफरी का माहौल बन गया. हादसे में घायल शख्स की हालत भी गंभीर है.
रामगढ़ पुलिस ने की 13 लोगों की मौत की पुष्टि
गाड़ी की हालत देखखर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रामगढ़ पुलिस की ओर से हादसे में 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहतबचाव कार्य सहायता की. क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से लोगों को बाहर निकाला गया और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात को देखा. घायल शख्स को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खूंटी में हुआ था ऐसा ही एक हादसा
अस्पताल में शख्स का इलाज किया जा रहा है. इस दुर्घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया है और शोक का महौल है. राज्य से ऐसा ही एक हादसा कुछ दिनों पहले भी सामने आया था. पांच नवंबर को खूंटी जिले में कर्रातोरपा मुख्य सड़क पर जोनेलुदरू मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने लोगों के एक ग्रुप को कुचल दिया था. इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई थी. मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे.


