भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में भारतीय टीम पहली बार एक नए कप्तान के साथ मैदान में उतरने वाली है, इस बार टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथो में रहने वाली है।

जहां पर टीम आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ T20 सीरीज का आगाज करेगी। इस T20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 16 खिलाड़ियों का चयन किया है। जिसमें 5 ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें शायद ही इस सीरीज में अपना प्रदर्शन दिखाने मौका मिले। तो आइए आपको भी उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनका इस सीरीज में खेलना मुश्किल है।

Team India की प्लेइंग 11 में जगह बनाने से चूक सकते हैं ये 6 खिलाड़ी

आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली T20 सीरीज में भारतीय टीम के 5 खिलाड़ी हैं जो कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर किए जा सकते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम IPL 2026 में राजस्थान की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं।

ऐसे इसलिए क्योंकि भारतीय टीम के पास पहले ही ओपनिंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में वैभन सुर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिलना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव भी होंगे Team India की प्लेइंग 11 से बाहर

हमने आपको बताया कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज में अनुभवी और बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाने वाला है मौजूदा समय में गेंदबाजी करने के लिए टीम में अर्शदीप सिंह उपस्थित हैं। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 में जगह मिलना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है।

वहीं प्रिंस यादव का भी यही कारण है। दरअसल प्रिंस यादव ने IPL 2026 में अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था, इसलिए उन्हें टीम में तो शामिल किया जा सकता है, लेकिन उनको अपनी जगह प्लेइंग 11 में बनाना काफी मुश्किल होगा।

रवि बिश्नोई भी आयरलैंड T20 सीरीज से बाहर

रवि बिश्नोई के आयरलैंड T20 सीरीज से बाहर करने का सबसे बड़ा कारण है कि उनकी जगह पर पहले से ही अनुभवी और तेज गेंदबाज कुलदीप यादव मौजूद हैं, ऐसे में अगर टीम के चयनकर्ता कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर करते हैं, तो टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि वह टीम के लिए एक अहम गेंदबाज हैं। इसलिए रवि को भी टीम इंडिया में जगह मिलना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है।

लिस्ट में आखिरी नंबर पर वॉशिंगटन सुदंर

दरअसल इस सीरीज के लिए अक्षर पटेल को टीम में चुन लिया गया है, क्योंकि उनके पास बेहतरीन गेंदबाजी के साथसाथ कमाल की बल्लेबाजी करने का भी अनुभव है।

वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर करने का एक यह भी कारण है कि वह अभी तक किसी भी फॉर्मेंट में टीम के लिए सफल साबित नहीं हुए हैं। इसलिए उन्हें टीम में जगह मिलना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।