चीन की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी 2027 में दो सीटों वाली इलेक्ट्रिक उड़ने वाली कार पेश करने की तैयारी कर रही है. अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और भारत समेत कई देशों में भी इस तकनीक पर काम चल रहा है. कुछ कंपनियां अपने विमानों का परीक्षण कर रही हैं, तो कुछ सरकारी मंजूरी पाने के करीब हैं. चीन की EHang को यात्रियों को ले जाने वाले बिना पायलट के विमान के लिए जरूरी तीन बड़ी मंजूरियां मिल चुकी हैं.

इन उड़ने वाली कारों में से ज्यादातर असल में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी हैं. इन्हें eVTOL कहा जाता है. ये बिजली से चलती हैं और हेलिकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे ऊपर उड़ सकती हैं. इसके बाद हवाई जहाज की तरह आगे बढ़ती हैं. इनमें आमतौर पर एक पायलट और कुछ यात्री बैठ सकते हैं. सड़क पर चलने और हवा में उड़ने वाली कारें इनसे अलग होती हैं.

चीन: EHang सबसे आगे

EHang के EH216S में दो यात्री बैठते हैं और पायलट नहीं चाहिए. चीन ने अक्टूबर 2023 में डिजाइन, मार्च 2024 में उत्पादन और मार्च 2025 में दो ऑपरेटरों को यात्री सेवा की मंजूरी दी. कंपनी के मुताबिक, ग्वांगझू और हेफेई में दो ऑपरेटरों के साथ अगस्त 2026 तक 17 महीने से परीक्षण उड़ानें जारी थीं. ग्वांगझू में शहर के भीतर हवाई मार्ग भी जांचा जा रहा है.

AutoFlight का पांच यात्रियों वाला Prosperity भी डेवपलमेंट फेज में है. फरवरी 2024 में इसने शेनझेनझुहाई के बीच 50 किमी उड़ान भरी. नवंबर 2026 में इसके पांच eVTOL विमानों ने 47 मिनट साथ उड़ान भरी और 133 किमी से ज्यादा दूरी तय की. यह आपसी तालमेल और बिना पायलट उड़ान का परीक्षण था, यात्री मंजूरी नहीं.

अमेरिका: Joby और Archer

Joby Aviation का S4 एक पायलट और चार यात्रियों के लिए है. 4 नवंबर 2026 तक FAA की पांच चरणों वाली प्रक्रिया के तीन चरण पूरे थे. चौथे में जांच और पांचवें में सुरक्षा की अंतिम पुष्टि होनी है. पायलटों के साथ परीक्षण 2027 की पहली छमाही में शुरू होने की उम्मीद है. Joby ने टेक्सासफ्लोरिडा में सरकारी उड़ानें कीं. दुबई में उसका दूसरा एयर टैक्सी स्टेशन पूरा है; साल के अंत तक पायलट के साथ परीक्षण होगा. Archer Aviation के Midnight को 9 नवंबर 2026 को FAA से विशेष उड़ान की अनुमति मिली. इससे लॉस एंजिलिस में पायलट के साथ परीक्षण होगा. कंपनी सरकारी कार्यक्रम और 2028 ओलंपिक से जुड़ी संभावित सेवाओं की तैयारी कर रही है; यह यात्री सेवा की अंतिम मंजूरी नहीं है.

टेस्ला ने 16 अक्टूबर को टेस्ला और SpaceX इंजीनियरों का बनाया सेकेंड जनरेशन Roadster दिखाया. कंपनी के मुताबिक, यह 0.81 सेकंड में 0 से 97 किमी/घंटा पकड़ सकती है. इसमें कोल्डगैस थ्रस्टर्स और हाईप्रेशर एयर टैंक हैं, जिनसे कार हवा में छलांग, फ्लिप और सुरक्षित लैंडिंग कर सकती है. उत्पादन 2028 में शुरू होने की उम्मीद है.

जापान और ब्रिटेन

SkyDrive के जापानी SD05 ने जून 2026 तक 300 परीक्षण उड़ानें पूरी कर 100 किमी/घंटा रफ्तार हासिल की. मार्च 2026 में कंपनी ने नागरिक उड्डयन विभाग से मंजूरी योजना पर सहमति बनाई. लक्ष्य 2028 में सेवा है. Vertical Aerospace ने अप्रैल 2026 में ब्रिटेन में Valo का परीक्षण किया. यह हेलिकॉप्टर की तरह उठा, हवाई जहाज की तरह उड़ा और फिर उतरा. परीक्षण नागरिक उड्डयन विभाग की निगरानी में हुआ. कंपनी 2028 तक मंजूरी चाहती है.

भारत: 500 से ज्यादा परीक्षण

भारत में Sarla Aviation और The ePlane Company सक्रिय हैं. बेंगलुरु की Sarla ने जुलाई 2026 में Sylla के आधे आकार के मॉडल का परीक्षण पूरा किया. 700 किलो के मॉडल पर 500 से ज्यादा परीक्षण और 18 घंटे से अधिक उड़ान हुई. अगला मॉडल मंडराने के बाद आगे उड़ सकेगा. लक्ष्य छह यात्रियों वाला Shunya है. अगस्त 2026 में कंपनी को DGCA से डिजाइन संगठन की मंजूरी मिली.

चेन्नई की The ePlane Company ने e200X पूर्ण आकार का प्रोटोटाइप पेश किया. इसमें एक पायलट और दो यात्री होंगे. कंपनी पहले एयर एंबुलेंस, फिर यात्री सेवा चाहती है. अगस्त 2026 में वह DGCA की चार चरणों वाली प्रक्रिया के दूसरे चरण में थी. विमान ने उड़ान नहीं भरी थी; प्रोटोटाइप की उड़ान जांच अप्रैल 2027 से शुरू करने का लक्ष्य है.

चुनौतियां और मंजूरी

बैटरी का वजन, सीमित दूरी और खराबी की स्थिति में सुरक्षित उतरना बड़ी चुनौतियां हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शहरों में सुरक्षित हवाई रास्ते, वर्टिपोर्ट और कम शोर के साथ सस्ती चार्जिंगरखरखाव व्यवस्था चाहिए. अमेरिकी सरकारी संस्था GAO के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक 47 अमेरिकी हवाई अड्डों की योजनाओं में इलेक्ट्रिक विमान चार्जिंग स्टेशन थे, जिनमें 43 छोटे या कम व्यस्त थे. यात्रियों के लिए तीन मंजूरियां जरूरी हैं. डिजाइनसुरक्षा, तय गुणवत्ता से उत्पादन और यात्री संचालन की मंजूरी. EHang को तीनों मिल चुकी हैं. बाकी कंपनियां अलगअलग चरणों में हैं.