
उज्जैन | मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने सुनने वालों के होश उड़ा दिए हैं। यहाँ चेतनपुरा इलाके में रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता के साथ ऐसा खौफनाक बर्ताव किया, जिसके बारे में जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और डर का माहौल बना हुआ है।
गुस्से में बेटे ने काट दी पिता की उंगली
मिली जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले चेतनपुरा निवासी 22 साल के मनीष का अपने पिता प्यारेलाल से किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पागल हुए मनीष ने अपने ही पिता की उंगली को मुंह से चबाकर अलग कर दिया। इस भयानक हमले के बाद लहूलुहान हालत में पिता ने बिना देर किए मंडी थाने पहुँचकर अपने ही बेटे के खिलाफ सख्त शिकायत दर्ज कराई।
केस दर्ज होने के डर से उठाया खौफनाक कदम
पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी बेटे मनीष के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर लिया था, जिसके बाद से ही वह डर के मारे घर से फरार चल रहा था। परिवार और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे कि तभी शनिवार को इलाके के ही एक कम मुंडेर वाले कुएं में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जब आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा तो सनसनी फैल गई, क्योंकि वह शव लापता चल रहे मनीष का ही था।
तीन महीने पहले भी इसी कुएं में मिला था शव
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा और डर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ठीक तीन महीने पहले भी इसी कुएं में एक अन्य युवक का शव मिला था, जिसकी मौत का राज आज तक सामने नहीं आया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बार-बार इस तरह की घटनाएं होने से गुस्साए रहवासियों ने अब प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक कुएं की मुंडेर को ऊंचा करवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।



