आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण कई लोग सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं. कुछ लोगों के पास समय की कमी होती है, तो कुछ वजन कम करने की कोशिश में नाश्ता नहीं करते, लेकिन नाश्ता दिन की पहली मील माना जाता है. रातभर खाली पेट रहने के बाद शरीर को एनर्जी और जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है.

इसलिए सुबह का सिर्फ भूख मिटाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को दिन की शुरुआत के लिए तैयार करने के लिए भी जरूरी माना जाता है. बारबार नाश्ता छोड़ने की आदत से शरीर पर असर पड़ सकता है. ऐसे में सुबह का संतुलित नाश्ता अच्छी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा माना जाता है. आइए जानते हैं रोज नाश्ता छोड़ने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, नाश्ते में क्या खाना बेहतर होता है और किन लोगों को नाश्ता बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए.

रोज नाश्ता छोड़ने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

के अनुसार, रातभर बिना कुछ खाए रहने के बाद सुबह का नाश्ता शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. अगर कोई व्यक्ति रोज नाश्ता छोड़ता है, तो कुछ लोगों में दिन की शुरुआत में थकान, कमजोरी या ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस हो सकती है.

कई बार बाद में बहुत ज्यादा भूख लगने की वजह से लोग एक साथ ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिससे संतुलित खानपान बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. कुछ लोग बाद में ज्यादा मीठी या तलीभुनी चीजें भी खाने लगते हैं.

हालांकि, हर व्यक्ति के शरीर का असर अलग हो सकता है. अगर किसी को सुबह भूख नहीं लगती, तो वह थोड़ा समय बाद भी हेल्दी नाश्ता कर सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि पूरे दिन शरीर को जरूरी पोषक तत्व और पर्याप्त एनर्जी मिलती रहे.

नाश्ते में क्या खाना बेहतर होता है?

सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करें, जिनसे प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिल सकें. ओट्स, अंडे, दही, दूध, फल, साबुत अनाज, अंकुरित दालें, पीनट बटर और मेवे अच्छे विकल्प हो सकते हैं. अगर आप शाकाहारी हैं, तो पनीर, दही, बेसन या मूंग दाल का चीला भी खा सकते हैं.

बहुत ज्यादा तलेभुने या मीठे फूड्स की बजाय संतुलित नाश्ता चुनना बेहतर माना जाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है और शरीर को जरूरी एनर्जी भी मिलती है.

किन लोगों को नाश्ता बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए?

बच्चों, टीनेजर, प्रेग्नेंट महिलाओं, डायबिटीज के मरीजों और ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों के लिए नाश्ता छोड़ना सही नहीं माना जाता. इन लोगों को दिन की शुरुआत में शरीर को एनर्जी और जरूरी पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है.

अगर आप कोई बीमारी, दवा या खास डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो नाश्ता छोड़ने या खाने के समय में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना बेहतर होता है. हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है, इसलिए अपनी सेहत के अनुसार खानपान चुनें.