

ब्यावर. beawar shocking crime news : राजस्थान के ब्यावर जिले में बीते दिनों एक युवक और विवाहिता के दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि विवाहिता का पति है। जिसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके बाद दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
बीवी को पति ने आपत्तिजनक अवस्था में देखा…
दरअसल, पुलिस को ब्यावर के वर थाना इलाके में महिला शांति और एक युवक निर्मलनाथ की लाश मकान की छत पर पड़ी मिली थी। दोनों के शरीर पर ही जगह-जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने इस मामले में मर्डर के एंगल से इन्वेस्टिगेशन करना शुरू किया।
पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले महिला शांति के पति आशुनाथ से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी शांति को उसके प्रेमी निर्मलनाथ के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। ऐसे में आशुनाथ को गुस्सा आ गया। फिर उसने पास पड़ी लकड़ी से अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।
बीवी ने ऐसे शुरू किया प्रेमी के साथ मिलना
पुलिस के अनुसार महिला शांति का प्रेमी निर्मलनाथ अपना घर छोड़ चुका था। वह शादीशुदा था। लेकिन शराब पीने के बाद आए दिन ग्रामीणों से झगड़ा करता था। उसका पत्नी से भी झगड़ा था। पत्नी से झगड़ा होने के बाद ही निर्मलनाथ की शांति से बात होना शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध बनना शुरू हो गए।
पति ने पुलिस को बताई अपनी ही बीवी की शर्मनाक कहानी
मामले में गिरफ्तार आरोपी आशुनाथ का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब निर्मलनाथ उनके घर आया हो। पहले भी वह रात के समय कई बार घर आता था और घर आकर आशुनाथ को धमकियां देता था। आशुनाथ को लंबे समय से शक था कि उसकी पत्नी शांति और निर्मलनाथ के बीच अवैध संबंध है। घटना वाले दिन दोनों आशुनाथ को छत पर आपत्तिजनक हालत में मिले। ऐसे में उसने दोनों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार आशुनाथ ने दोनों को इस कदर मारा था कि जैसे कोई इंसान को नहीं बल्कि किसी अन्य चीज पर वार कर रहा हो। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद आशुनाथ ने अपनी बुआ को घटना के बारे में बताया।जिसने ही बाद में पुलिस को सूचना दी।