नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्लिम बहुल सीलमपुर में स्थानीय विशेष समुदाय के लोगों द्वारा 17 साल के हिंदू युवक कुणाल की हत्या से तनाव बढ़ गया है। आक्रोशित हिन्दुओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया है। पुलिस अधिकारी उन्हें समझा रहे हैं लेकिन वो पीछे हटने को तैयार नहीं। इस वजह से लंबी जाम लगी हुई है। इन सबके बीच सीएम रेखा गुप्ता ने इस मामले में पहली प्रतिक्रिया दी है।
न्याय होगा
सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है, जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है… जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2025
उड़ाने की दी थी धमकी
पीड़ित पक्ष ने एक मुस्लिम युवती पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की अपने साथ बदमाशों की टोली लेकर चलती है। कुणाल के परिवार ने मुस्लिम लड़की का नाम जिक्रा बताया है। उनका कहना है कि, जिस लड़की ने उनके बेटे की हत्या कराई है, वह कुछ कुछ पहले ही जेल से निकली है। उसके पास से तमंचा पकड़ा गया था। आज उसे मेरा बेटा अकेले में मिला तो उसने घेरकर मार दिया। लड़के की मां ने कहा कि लड़की मोहल्ले की ही है। अपने साथ गैंग लेकर चलती है, तमंचा लेकर घूमती रहती है। उसने कहा था कि मौका मिलते ही उड़ा दूंगी।