MI vs RCB: मुंबई और आरसीबी के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड..!

IPL में जब भी मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होते हैं, तो जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। IPL 2025 में मुंबई की 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में RCB से भिड़ंत होने जा रही। इस सीजन RCB 3 में से 2 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है जबकि मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला अपने नाम किया है। ऐसे में मुंबई का लक्ष्य अपने घर में दूसरी जीत दर्ज करने का होगा। हालांकि, हालिया फॉर्म को देखते हुए मेजबान टीम के लिए आरसीबी से पार पाना बिलकुल भी आसान नहीं होगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 33 बार भिड़ंत हुई हैं, जिसमें मुंबई ने 19 बार जीत हासिल की है जबकि RCB की टीम 14 बार बाजी मारने में सफल रही है। वानखेड़े में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो मुंबई का पलड़ा भारी है। यहां खेले गए 12 मैचों में मुंबई ने 9 बार जीत हासिल की है जबकि आरसीबी को सिर्फ 3 जीत नसीब हुई हैं। हालांकि, पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी की टीम मुंबई पर भारी पड़ी है। आरसीबी ने 3 बार मुंबई को हराया है जबकि MI के हाथ 2 जीत लगी हैं।

MI vs RCB, IPL 2025 मैच डिटेल्स

  • मैच नंबर: IPL 2025 का 20वां मैच
  • तारीख और समय: 7 अप्रैल 2025 (7:30 PM) 
  • वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

पाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

RCB की टीम 4 पाइंट के साथ पाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है जबकि मुंबई इंडियंस के सिर्फ 2 पाइंट और वह टेबल में 8वें स्थान पर हैं। मुंबई से नीचे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। हालांकि, SRH के पास IPL 2025 के 19वें मैच में गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए टेबल में MI और CSK को पछाड़ने का मौका होगा।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, वीएस पेनमेट्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल।