जयपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में शादी के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दुल्हन ने सात फेरे लेने से पहले ही शादी तोड़ दी। जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गिरीश कुमार की बेटी दीपिका की शादी करौली जिले के कल्याणी गांव निवासी प्रदीप के साथ तय हुई थी। शादी वाले दिन बारात धूमधाम से पहुंची, वरमाला की रस्म भी पूरी हुई, लेकिन जब दूल्हा सिंदूर भरने के लिए आगे बढ़ा, तो उसका हाथ कांपने लगा। इसके बाद दूल्हे का ऐसा राज सामने आया, जिसे सुनकर दुल्हन हैरान रह गई और उसने शादी तोड़ दी.
दुल्हन ने क्यों थोड़ी शादी
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का कांपता हुआ हाथ देखा तो उसे दूल्हे के स्वास्थ्य पर शक हुआ. इसके बाद सामने आया कि दूल्हा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है. ये सुनते ही दुल्हन दीपिका ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया और विदाई से मना कर दिया। उसने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती जिसे कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो। वहीं दूल्हे प्रदीप ने सफाई दी कि ठंड के कारण उसका हाथ कांप रहा था और इससे पहले भी लड़की वालों ने उसे देखा था, तब कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी।
नहीं निकला कोई समाधान
हालांकि दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई और विवाद बढ़ने लगा। मामला ज्यादा ना बढ़े, इसके लिए पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिर में बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। बता दें दूल्हा प्रदीप एक सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक है, जबकि दीपिका बीए और बीएड कर चुकी हैं और हाल ही में रीट परीक्षा दी थी। दोनों शिक्षित होने के बावजूद यह रिश्ता अधूरा रह गया।
ये भी पढ़ें: रिश्ते में आई दरार, एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू को Instagram पर किया Unfollow