5 इंच लंबी है इस महिला की बीच वाली उंगली, Video में देखें इससे वह क्या क्या करती है..!

कहते हैं ‘कानून के हाथ बहुत लंबे हैं।’ लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसकी उंगली कानून के हाथों से भी लंबी है। Olivia Mercea नाम की एक लड़की है। पेशे से वह मॉडल है। एरिजोना में रहती है। इन दिनों टिकटॉक पर Olivia का एक वीडियो धूम मचा रहा है। इस वीडियो में वह अपनी 5 इंच लंबी उंगली दिखा रही है। इसे देख लोग अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर रहे हैं।

Olivia Mercea इन दिनों अपनी लंबी उंगली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके हाथ की बीच वाली उंगली यानि मिडिल फिंगर 5 इंच लंबा है। पहले उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया था। लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि उनकी उंगली सामान्य से काफी लंबी है। इससे उन्हें चिंता होने लगी। लेकिन फिर सोचा कि ये तो फनी भी है। कुछ ऐसा जिससे दूसरों को हंसाया जा सकता है। अब वे इस बात का जरा सा भी टेंशन नहीं लेती हैं।

 

ऐसे में Olivia ने अपना एक मजेदार टिक-टॉक वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी 5 इंच लंबी उंगली को हाइलाइट करते हुए दिखा रही है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा उसका यही रिएक्शन था कि ‘भाई साहब! इस लड़की की उंगली कितनी बड़ी है।’

बताते चलें की एक औसतन महिला के हाथ की लंबाई 6.8 इंच होती है, लेकिन यहाँ Olivia की तो सिर्फ उंगली ही 5 इंच की है। उनकी इस लंबी उंगली की वजह से कई लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट किए।

मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘जब आपके पास इतनी बड़ी उंगली है तो आपको मर्दों की क्या जरूरत है।’ यह एक डबल मीनिंग कमेंट था। फिर एक अन्य यूजर लिखता है कि आपका मिडिल फिंगर आपके हाथ का आइफिल टावर है। इसी तरह और भी कई कमेंट्स आने लगे।

यहां देखे वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने आज से पहले किसी लड़की की इतनी लंबी उंगली देखी है? यदि आपकी उंगली इतनी लंबी होती तो आप इससे क्या क्या काम करते? अपने मजेदार जवाब हमे कमेंट सेक्शन में जरूर दें। साथ ही ये खबर अच्छी लगी हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।