

इस खबर को शेयर करें
Phalodi Satta Bazar: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) सिर पर हैं। संजीवनी व महिला सम्मान योजना पर सियासत हो रही है। ECI चुनाव की तारीखों की ऐलान जल्द करने वाला है। घोषित प्रत्याशी कड़ाके ठंड में भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के हवाले से दिल्ली की सभी 70 सीटों पर हार-जीत के अनुमान सामने आए हैं। अगर ये अनुमान चुनाव परिणाम में बदले तो दिल्ली की नई सत्ता की पूरी तस्वीर ही पलट जाएगी।
Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
दिल्ली में 10 साल से लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP जीत की हैट्रिक के इरादे से मैदान में है। आप ने तो दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी तक घोषित कर दिए हैं। पिछले बार 70 सीटों में से 62 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। हालांकि दिल्ली चुनाव 2025 आते-आते दिल्ली सीएम रहते अरिवंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना बन गई। फिलहाल केजरीवाल जेल से बाहर हैं।
Delhi Election 2025: भाजपा ने नहीं खोले पत्ते, कांग्रेस ने 47 को दिया टिकट
इधर, कभी दिल्ली की गद्दी पर लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो सूचियों में 47 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि भाजपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से एक भी सीट पर प्रत्याशी अभी नहीं उतारा है। दिल्ली चुनाव में फूंक-फूंककर कदम रख रही भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद कांग्रेस भी शेष सीटों पर उम्मीदवार उतारने के मूड में है।
Delhi Election 2025: फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली में घटाई आप की सीटें
Real News Online नाम के यूट्यूब चैनल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के हवाले से भविष्यवाणी की है। एक-एक सीट पर हार जीत के अनुमान का वीडियो भी चैनल पर अपलोड किया है। हालांकि वनइंडिया हिंदी टीम ना तो यूट्यूब चैनल Real News Online के दावों की पुष्टि करती है और ना ही फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों का समर्थन। 25 दिसंबर 2024 को अपलोड इस वीडियो में बताया गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 25-35, कांग्रेस को 3 और आम आदमी पार्टी को 30-40 सीटें मिल सकती हैं।
Delhi Chuanv 2025: उत्तर-पूर्व दिल्ली में 3 सीटों पर आप, 2 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान
1.सीलमपुर सीट पर आप
2. गोंडा सीट पर भाजपा
3. गोकलपुर सीट पर आप
4. मुस्तफाबाद सीट पर आप
5. करावल नगर सीट पर भाजपा
Delhi Chuanv 2025: शाहदरा में 3 सीटों पर भाजपा, 2 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
6. विश्वासनगर सीट पर भाजपा
7. शाहदरा सीट पर भाजपा
8. सीमापुरी सीट पर आप
9. रोहतास नगर सीट पर बीजेपी
10. बाबरपुर सीट पर आप
Delhi Chuanv 2025: दिल्ली पूर्व में 4 सीटों पर भाजपा, 2 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
11. त्रिलोकपुरी सीट पर आप
12. कोंडली सीट पर आप
13. पपड़गंज सीट पर बीजेपी
14. लक्ष्मीनगर सीट पर बीजेपी
15. कृष्णा नगर सीट पर बीजेपी
16. गांधीनगर सीट पर बीजेपी
Delhi Chuanv 2025: दिल्ली दक्षिण में 1 सीट पर भाजपा, 3 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
17. मालवीय नगर सीट पर आप
18. महरौली सीट पर आप
19. छतरपुर सीट पर बीजेपी
20. देवली सीट पर आप
21. अंबेडकर नगर सीट पर आप
Delhi Chuanv 2025: नई दिल्ली में 1 सीट पर भाजपा, 5 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
22. पटेल नगर सीट पर आप
23. दिल्ली केंट सीट पर आप
24. राजिंद्र नगर सीट पर आप
25. नई दिल्ली सीट पर आप
26. आरके पुरम सीट पर आप
27. ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा
Delhi Chuanv 2025: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 2 सीटों पर भाजपा, 5 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
28. बदरपुर सीट पर बीजेपी
29. कस्तूरबा नगर सीट पर बीजेपी
30. संगम विहार सीट पर आप
31. कालकाजी सीट पर आप
32. तुगलकाबाद सीट पर आप
33. जंगपुरा सीट पर आप
34. ओखला सीट आप
Delhi Chuanv 2025: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान
35. पालम सीट पर भाजपा
36. विकासपुरी सीट पर भाजपा
37. उत्तमनगर सीट पर बीजेपी
38. द्वारका सीट पर बीजेपी
39. मटियाला सीट पर बीजेपी
40. नजफगढ़ सीट पर भाजपा
41. बिजवासन सीट पर भाजपा
Delhi Chuanv 2025: पश्चिम दिल्ली में 4 सीटों पर भाजपा व 3 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
42. मोतीनगर सीट पर भाजपा
43. मादीपुर सीट पर भाजपा
44. जनकपुर सीट पर भाजपा
45. नांगलोई सीट पर भाजपा
46. तिलकनगर सीट पर आप
47. राजौरी गार्डन सीट पर आप
48. हरिनगर सीट पर आप
Delhi Chuanv 2025: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 5 सीटों पर भाजपा व 2 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
49. रिठाला सीट पर भाजपा
50. मुंडका सीट पर भाजपा
51. किराड़ी सीट पर भाजपा
52. त्रिनगर सीट पर भाजपा
53. शालीमार बाग सीट पर भाजपा
54. मंगोलपुरी सीट पर आप
55. सुल्तानपुर माजरा सीट पर आप
Delhi Chuanv 2025: सेंट्रल दिल्ली में 1 सीट पर भाजपा व 6 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
56. बुराड़ी में बीजेपी
57. तिमारपुर में आप
58. सदर बाजार में आप
59
. चांदनी चौक में आप
60. मटिया महल में आप
61. बल्ली मारान में आप
62. करोल बाग में आप
Delhi Chuanv 2025: दिल्ली उत्तर में 5 सीटों पर भाजपा व 3 सीटों पर आप की जीत का अनुमान
63. नरेला सीट पर भाजपा
64. आदर्श नगर सीट भाजपा
65. बादली सीट पर आप
66. बवाना सीट पर बीजेपी
67. रोहिणी सीट पर भाजपा
68. शकूर बस्ती सीट पर आप
69. वजीरपुर सीट पर आप
70. मॉडल टाऊन सीट पर बीजेपी
भरोसेमंद नहीं है फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान
राजस्थान में जोधपुर जिले के पास स्थित फलोदी सट्टा बाजार चुनावों में हार-जीत के अपने सटीक अनुमानों के लिए कुख्यात है, मगर भरोसेमंद नहीं है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान कई बार गलत साबित हुए हैं। ताजा उदाहरण हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हैं। हरियाणा में फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस की सरकार बना रहा था। 90 में से करीब 75 सीटें कांग्रेस को दे रहा था, मगर सरकार भाजपा की बनी। भाजपा ने 48 सीटें जीती जबकि कांग्रेस के हाथ में सिर्फ 37 सीट आईं और भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बना ली।