Wednesday, February 11, 2026
IndiaTrending

10 साल का रिश्ता खत्म, पति ने खुद मंदिर में कराई पत्नी और प्रेमी की शादी!

10 साल का रिश्ता खत्म, पति ने खुद मंदिर में कराई पत्नी और प्रेमी की शादी!

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक पति ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से ही करा दी। 10 साल तक साथ रहने और दो बच्चों के होने के बाद भी जब पत्नी का मन नहीं बदला, तो पति ने भारी मन से उसे विदा करने का फैसला किया। यह पूरी घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मंदिर में सजी शादी की महफिल

यह मामला प्रतापगढ़ के एक गांव का है, जहां पति ने अपनी पत्नी की जिद के आगे घुटने टेक दिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का काफी समय से किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर में अक्सर होने वाले विवादों और पत्नी की खुशी को देखते हुए पति ने खुद पहल की। गांव के ही एक मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी का आयोजन किया गया। पति और गांव वालों की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

प्रेमी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

शादी की रस्में पूरी होने के बाद एक अजीब नजारा देखने को मिला। प्रेमी से शादी करने के बाद महिला ने सबके सामने अपने नए पति (प्रेमी) के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग दंग रह गए। जिस पति ने 10 साल तक साथ निभाया, वह अपनी ही आंखों के सामने अपनी पत्नी को किसी और का होते देख रहा था।

बच्चों का जवाब सुन पसीज गया सबका दिल

इस पूरी घटना में सबसे भावुक कर देने वाला पल तब आया जब बच्चों की बारी आई। महिला के दो मासूम बच्चे हैं। जब विदाई का वक्त आया और महिला ने अपने बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहा, तो बच्चों ने जो जवाब दिया उसने सबकी आंखें नम कर दीं। बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। मासूमों ने भर्राई आवाज में कहा, “जब आपने हमारे पापा को ही छोड़ दिया, तो अब हमें भी भूल जाओ।” बच्चों की यह दो टूक बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply